रायगढ़, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कापू जिला-रायगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पखनाकोट एवं रूवाफुल में कार्यकर्ता के एक-एक पद तथा गोढ़ीखुर्द-अ, कमोसिनडांड एवं राजपारा में सहायिका के एक-एक पद रिक्त है। जिसके लिए इच्छुक आवेदिका 25 मई 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कापू-जिला-रायगढ़ में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12 वीं अथवा 11 वीं बोर्ड उत्तीर्ण तथा आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदिका को 8 वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना जरूरी है। उक्त पदों के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य हो। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कापू-जिला-रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
