संविदा कर्मचारी नियमतिकरण की मांग को लेकर रथयात्रा निकालेंगे और विरोध प्रकट करेंगे। यह रथ यात्रा 15 मई से हर जिलों में हर दिन “संविदा नियमितीकरण रथयात्रा अब नहीं तो कब” की थीम पर यात्रा निकाली जाएगी।

दरअसल राज्य सरकार ने जनघोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण कराने को लेकर क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही है। 19 मई से जिला स्तर में धरना प्रर्दशन अवकाश लेकर करने कहा है। कलेक्टर के पास ज्ञापन देने के साथ विधायकों से मुलाकात कर ज्ञापन देने के अलावा जिला कार्यकारिणी और ब्लाकों कार्यकारिणी की बैठक करा करके इस पर अनुपूरक बजट में इसे शामिल करने की मांग रखी गई है।
इस हड़ताल में खास कर स्वास्थ्य विभाग के नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी और अफसरों के साथ पंचायत, शिक्षा सहित अन्य विभागों में जो कर्मचारी संविदा पदों पर पदस्थ हैं, वे भी हड़ताल पर रहने के साथ विरोध प्रर्दशन करेंगे। 15 मई से रथयात्रा बलौदाबाजार से निकलेगी, जो 19 मई को रायगढ़ पहुंचेगी। यह रथयात्रा पूरे प्रदेश के जिलों में निकाली जाएगी।
पटवारी भी 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर –
राजस्व पटवारी भी 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। राजस्व पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने बताया कि उनकी 8 सूत्रीय मांगे हैं, जिसमें वेतन विसंगति को दूर करना, आवश्यक संसाधन देना, पदोन्नति देने की मांग, मुख्यालय निवास में रहने पात्रता समाप्त करना, नक्सल प्रभावित इलाकों में रहने वाले पटवारियों को विशेष भत्ता
देने जैसी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सीमांकन, बंटवारा, प्रमाण पत्रों से जुड़े कामकाज सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की जाएगी। यह हड़ताल पूरे प्रदेश में एक साथ करने की तैयारी रखी गई है।
प्रदर्शन से इन विभागों में काम प्रभावित होगा
संविदा कर्मचारी महासंघ के चन्द्रपाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से संविदा कर्मचारी और अधिकारी नियमतिकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ए:से में अब प्रदेश स्तर पर विरोध शुरू हो रहा है। इसमें 49 विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस विरोध प्रर्दशन के तहत जिन जिन जिलों
में रथ जाएगा, उस दिन वहां के संविदा कर्मचारी अ’ौर अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। 21 जून को रथ रायपुर पहुंचेगा। इसके बाद उनकी मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू होगा।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
