सारंगढ़: मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रुपए सीधे आवेदकों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की गई। साथ ही योजना के तहत उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है।

सारंगढ़ मे 2364 आवेदकों के खाते मे हुआ अंतरण –
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कुल 3715 लोगों ने आवेदन दिया था जिसमें से अब तक 2552 आवेदन अनुशंसित किया जा चुका है और 2364 आवेदकों के खाते मे आज DBT के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अंतरण किया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत अब तक 66 हजार 265 युवाओं का बेरोजगारी भत्ता मंजूर हो गया है। वहीं बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर 1 लाख 27 हजार लोगों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और पोर्टल सभी दिनों के लिए 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
