छत्तीसगढ़ मे स्कूल के खुलने एवं बंद होने के समय मे हुआ बदलाव… प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा…
छत्तीसगढ़ में अब सभी स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे. प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की है. CM बघेल ने कहा कि प्रदेश में तेज गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है.
इसके पहले छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे को पत्र लिखकर गर्मी की छुट्टी की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि गर्मी बढ़ गई है, बच्चों को तकलीफें हो रही है. ऐसे में बच्चों की छुट्टी की मांग की जा रही है.

1. एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक शालाएं / हाई – हायर सेकेण्डरी शालाएं सोमवार से शनिवार तक प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक.
2. ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं – 07:00 बजे से 11:00 बजे तक.
हाई – हायर सेकेण्डरी शालाएं 11:00 बजे से 03:00 बजे तक. यह आदेश दिनांक – 20/04/2023 से दिनांक- 30/04/2023 तक प्रभावशील होगा.

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
