छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम मे भीड़ ने लगाए मोदी मोदी के नारे…. बोन मैरो ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च उठाएगी भूपेश सरकार….
शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने बुधवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा के गुढ़ियारी स्थित सीएसईबी ग्राउंड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से सीधी बातचीत की।
उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन और मिल रहे लाभ को लेकर पहला सवाल राशन कार्ड पर पूछा। तेलगूपारा की यशोदा साहू ने बताया कि चावल तो निश्शुल्क मिलता है, शक्कर भी सस्ता है, लेकिन केरोसिन और रसोई गैस महंगा होने की वजह से वह चूल्हे पर ही खाना बना रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केरोसिन और रसोई गैस की कीमतों का निर्धारण राज्य सरकार के स्तर पर नहीं होता, यह केंद्र का मसला है। मुख्यमंत्री जब यह कह रहे थे, उस समय उन्होंने अपना हाथ दाढ़ी पर लगाया तो भीड़ से मोदी-मोदी की आवाज आने लगी।
कार्यक्रम में पहुंचीं राजेश्वरी साहू ने बताया कि उनका बीपीएल का राशन कार्ड नहीं बना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है कि जनगणना और सर्वे जल्द कराएं ताकि सभी पात्र लोगों को लाभ दिया जा सके। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को लेकर शारदा मरकाम ने बताया कि उसके तीन साल के बेटे को इस योजना का बहुत लाभ मिला है। आंगनबाड़ी की बहनें उसे अंडा, केला और गरम भोजन देती थीं। अब बेटे का वजन अच्छा हो गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस योजना का लाभ सभी पात्रों को मिले।
बोन मैरो ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च उठाएगी सरकार
भेंट-मुलाकात में पहुंचे रवि गोस्वामी ने बताया कि उनका आठ साल का बेटा थैलीसीमिया से पीड़ित है। इसमें बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है। इसमें 40 लाख का खर्च है। 18 लाख मिल गए हैं। यदि शेष राशि भी सरकार दे दे तो आसानी से यह काम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
हर साल बच रहे 50 हजार रुपये
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की। दसवीं कक्षा के छात्र अथर्व शर्मा ने कहा कि उनके अभिभावक निजी स्कूल में 50 हजार रुपये तक फीस देते थे। आत्मानंद स्कूल में निश्शुल्क पढ़ाई हो रही है। व्यवस्था भी बहुत अच्छी है। भुवनलाल यादव ने बताया कि उसके तीन बच्चे आत्मानंद स्कूल में पढ़ रहे हैं। उनका जाति प्रमाणपत्र भी बन गया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
