खेल दिवस पर सारंगढ़ में होगा राजीव खेल प्रतिभा सम्मान समारोह राजीव जयंती पर छत्तीसगढ़ के 11 हजार खिलाड़ियों को दिया जाएगा “राजीव खेल प्रतिभा सम्मान” झीरमघाटी शहीदों के नाम से भी खेल अवार्ड…
रायगढ़ / देश की एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले, आधुनिक भारत के प्रेणता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती प्रदेशभर में 20 अगस्त को मनाई जायेगी, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान समारोह लगातार चौथे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, यह समारोह राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त तक निरंतर सभी जिलों में क्रमशः आयोजित होता रहेगा। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन एवं जिला अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी गोल्डी नायक सारंगढ़ 93009 68084 राजेश शुक्ला कुली रायगढ़ ने बतलाया कि इस बार यह आयोजन राजीव जयंती 29 अगस्त को सारंगढ़ जिले मैं आयोजित किया जाएगा पूर्व में भी सारंगढ़ में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुए थे जहां सैकड़ों खिलाड़ियों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया था इस सत्र खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों और हर क्षेत्र में प्रतिभावान तथा खेल प्रशिक्षक और खेल पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में शताधिक खिलाड़ियों का सम्मान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए जिलों में जिला प्रभारियों द्वारा आवेदन मंगवाए जा रहे हैं। समारोह में खेल जगत को राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय, राज्य व क्षेत्रीय स्तर पर केटेग्रियों में विभाजित कर महात्मा गांधी लाइफ टाइम अचिवमेंट खेल अवार्ड, मेजर ध्यानचंद, शहीद. इंदिरा गांधी, शहीद राजीव गांधी, शहीद विद्याचरण शुक्ला, शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद महेंद्र कर्मा, शहीद उदय मुदलियार, शहीद योगेंद्र शर्मा सहित झीरमघाटी शहीद खेल अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। प्रवीण जैन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के पांचों संभागों में प्रभारी नियुक्त किए हैं जो अपने संभाग के सभी जिलों में समारोह का जायजा लेकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जिनके नाम इस प्रकार हैं। शैलेन्द्र प्रताप सिंह सरगुजा, प्रिंस भाटिया बिलासपुर, मनोज बोथरा रायपुर, ख्वाजा अहमद दुर्ग और बलराम यादब बस्तर को नियुक्त किया गया है। उक्त कार्यक्रम को लेकर आवेदन फार्म व्हाट्सएप इंस्टाग्राम फेसबुक के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं जिसका जिले के खिलाड़ी प्रिंट आउट निकाल कर हार भरकर प्रेषित कर सकते हैं उन्हें साथ में अपना आधार कार्ड और खेल प्रमाण पत्र भी आवेदन फार्म के साथ भेजना होगा जल्द ही कार्यक्रम के विस्तृत रूपरेखा मीडिया के माध्यम से जारी की जाएगी इच्छुक खिलाडी खेल प्रेमी एवं प्रतिभावान युवा संपर्क के लिए आप रायगढ़ जिला प्रभारी (खेलकूद प्रकोष्ठ) गोल्डी नायक सारंगढ़
9300968084 से कर सकते है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
