रायगढ़/थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस अवैध कबाड़ पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 17/08/2021 को प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर हमराह आरक्षक विद्या सिदार द्वारा देहात पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर सूचना पर रायगढ़ से पूंजीपथरा की ओर आ रही टाटा वाहन *सीजी 04 एम.जे.-0582* को पकड़ा गया जिसमें साइकिल, मोटरसाइकिल, लोहे के टुकड़े विभिन्न प्रकार के मशीनरी पार्ट्स लोड थे । गवाहों के समक्ष वाहन *चालक राजन महंत पिता श्याम दास महंत उम्र 41 साल निवासी ओंगना थाना धरमजयगढ़* को अवैध कबाड़ के संबंध में पूछताछ किए जाने पर किसी प्रकार का दस्तावेज होना नहीं बताया, वाहन का वजन कराने पर *8 टन कबाड़ कीमती करीब ₹80,000* पाया गया । वाहन चालक के विरूद्ध 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है । ज्ञात हो कि दिनांक 11/08/2021 को 22 टन तथा 15/08/2021 को अवैध परिवहन हो रही 25 टन कबाड़ को जप्त कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।

- मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 5 लाख का मुफ्त बीमा, 60% तक अनुदान का लाभ.. - August 5, 2026
- आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी..खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं..तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द.. - August 5, 2026
- सारंगढ़:यूसीसी पर जनता से मांगे सुझाव, 15 अक्टूबर तक भेजें अपनी राय… - August 5, 2026




