रायगढ़। वर्षो पुरानी मांग पूरा होने का जश्न क्या होता है यह सारंगढ़वासियो से सीखना चाहिए, जी हां हम बात कर रहे आजादी पर्व पर यूं तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार नए जिला घोषित किए है किंतु इन चारो जिला में सबसे ज्यादा हर्ष का माहौल सारंगढ़ में देखा गया है।
दो विधानसभा को जोड़कर जिला बनाए जाने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिला मुख्यालय को लेकर चल रहा था, लेकिन आज इस विषय पर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विराम लगा दिया है।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करने गए सारंगढ़ विधायक उतरी गणपत जांगड़े एवम् जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार के नेतृत्व वाली डेलीगेसन को मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है की सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला का मुख्यालय सारंगढ़ ही होगा, किसी अफवाह में न आए।सूत्रोंके मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि बिलाईगढ़ में भी कुछ विभाग के प्रमुख कार्यालय खोले जायेंगे।

बरमकेला क्षेत्र के डोंगरीपाली में खुलेगा कॉलेज – सूत्र

बरमकेला क्षेत्र भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार मांग किया जा रहा है की जिला का नाम सारंगढ़ – बिलाईगढ़- बरमकेला किया जाए। किंतु इस मांग का कोई फर्क पड़ता नही दिख रहा है, यह स्पष्ट हो गया है की जिला के नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
इस बीच यह खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में कॉलेज खोलने की बात कही है, जो की बहुत बड़ी उपलब्धि होगा।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
