जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सोमवार को चांदमारी में इंडियन ऑयल की एक डीजल टैंकर गाड़ी को मोड़ते समय पलट गया। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े 3 बजे की बताई जा रही है। टैंकर में डीजल भरा हुआ था, टैंकर पलटने के बाद डीजल सड़क में बहना शुरू हो गया। टैंकर श्याम पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है।
पंप संचालक ने आनन फानन में क्रेन मंगवाकर टैंकर को सीधा कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर पुलिस की टीम को बुला ली गई थी। कोतवाली थाने के टीआई मनीष नागर ने बताया कि टैंकर शहर के बाहर चांदमारी की तरफ जा रहा था। गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से टैंकर से डीजल गिरना शुरू हो गया। हालांकि पेट्रोल पंप संचालक ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
