रायगढ़। कक्षा ग्यारहवीं की परीक्षा दिलाकर मोटर सायकिल से घूमने निकलना एक छात्र को उस समय महंगा पड़ा, जब मोड़ के गड्ढे में गिरने से असमय उसकी जीवनलीला समाप्त हो गई। यह हादसा लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम लोहड़ापानी में रहने वाले गुरु पैकरा का 28 वर्षीय बेटा टेकमणि कक्षा ग्यारहवीं में पठता था और वर्तमान में उसका वार्षिक परीक्षा भी चल रहा था। बुधवार को स्कूल से पर्चा दिलाकर घर लौटने वाले ने अपने पिता से यह कहते हुए मोटर सायकिल की चाबी मांगी कि वह घर के पास ही गाड़ी चलाएगा। गुरु ने बेटे को बाईक की चाबी दी तो वह कुछ देर तक घर के सामने ही चक्कर लगाने के बाद अचानक कहां निकल गया, यह किसी को पता नहीं चल सका। शाम से रात होने पर भी टेकमणि की घरवापसी नहीं होने पर फिक्रमंद परिजनों ने उसे आसपास खोजा भी पर वह नहीं मिला। इस तरह रातभर छात्र के गायब रहने पर परेशान पैकरा परिवार गुरुवार सुबह उसकी तलाश में फिर निकले तो गांव के बाहर लकड़ा डोंगरी रोड मोड़ के गड्ढे में वह संदिग्ध परिस्थितियों में गिरे पड़े मिला। उसके सिर में 2 जगह चोट के निशान थे तो उसके हाथ में चबाने जैसे जख्म दिख रहे थे। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि मोटर सायकिल से गड्ढे में गिरने के कारण छात्र की जान गई है।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
