सारंगढ़। गेहूँ की खरीदी कर अवैध रूप से व्यापारी द्वारा परिवहन किया जा रहा था। मंडी विभाग के अधिकारियों ने ट्रक में गेहूं ले जाते पकड़ा। 110 क्विंटल गेहूं को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार कि सुबह मल्दा के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से. गेहूं खरीद कर ट्रक में लोड कर गोबरसिंघा स्थित मिल ले जा रहा था। सूचना मिलने पर सारंगढ़ मंडी के उप निरीक्षक दिलीप बर्मन व उसकी टीम को मौके पर पहुंची। ट्रक को रोक कर जांच की गई तो उसमें 220 बोरी गेहूं लोड मिला। प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलो था। मंडी के अधिकारियों ने ट्रक ड्राइवर से कागजात की मांग की, लेकिन वह खरीदी का बैध पेपर नहीं दिखा सका, इसलिए अधिकारियों ने मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया है। मंडी सचिव आरपी सिदार ने बताया कि मिलर द्वारा बाहर से आकर आसपास के किसानों से गेहूं की खरीदी कर ले जाया जा रहा था, ट्रक सहित गेहूं को जब्त कर लिया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
