सारंगढ़। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने सांसद से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान परिस्थितियों एवं विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की।

श्रीमती साय ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों जिले रायगढ़, जशपुर एवं नवीन जिला सारंगढ़ के भौगोलिक, राजनेतिक परिस्थितियों के साथ क्षेत्र के विकास आवश्यकता की जानकारी दी। सांसद साय ने अपने लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत जिला जशपुर हेतु स्पोर्ट्स एकेडमी, ट्रायबल संग्रहालय, फूड प्रोसेसिंग
केन्द, मडिकल कॉलेज तथा टेन रूट तथा अन्य कई विकास कार्यो की मांग की साथ ही जिला रायगढ़ हेतु एयरपोट की मांग रेल टर्मिनल, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की बहुचर्चित मांग रेल लाईन के विस्तारा साथ साथ अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा हुई।
सांसद श्रीमती साय ने प्रधानमंत्री जी को अपनी क्षेत्र भ्रमण, सांस्कृतिक, राजनैतिक, धार्मिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क दौरो एवं जनता से मुलाकात की सचित्र जानकारी पुस्तक के रूप में प्रदान करते हुए क्षे की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
