रायगढ़, । रात में परिवार कब साथ सोए एक अधेड़ ग्रामीण की सुबह उसके खेत के पेड़ में फांसी पर लटकाए लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का दावा है कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भैसगढ़ी के बाहर डीहीभांठा के पास शुक्रवार सुबह संतराम मालाकार पिता स्व. जोगीराम (56 वर्ष) की लाश को उसके खेत से लगे महुआ पेड़ में बंधे रस्सी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में झूलते देखग्रामीणों के होश फाख्ते हो गए।
मृतदेह को देखने ग्रामीणों की भीड़ लगी तो सूचना पाते ही हरकत में आई पुलिस ने मौका मुआइना कर शव को नीचे उतरवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए उसे नजदीकी अस्पताल भेजा। वर्दीधारियों ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि गुरुवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद संतराम सो गया। फिर, कब वह घर से निकलकर अपने खेत की तरफ पहुंचा, यह किसी को पता नहीं। अलबत्ता, मालाकार परिवार का दावा है कि संतराम की मानसिक स्थिति अस्थिर थी। फिलहाल, हंसराम कंवर की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
