सारंगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के मुख्य मार्गों में स्थित ढाबों में अवेध रूप से शराब की बिक्री ओर अवैध रूप से सुविधा उपलब्ध कराकर शराब पिलाने का कार्य जोरों पर चल रहा है जिसके बाद आज शुक्रवार को बिलाईगढ़ थाना प्रभारी विजय चौधरी ने कहा कि इस प्रकार से घटना घट रही है तो निश्चित ही तब्दीश कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ढाबों में अवैध शराब के साथ अन्य कई अपराधिक घटनाएं भी घटती है जिसमें डीजल चोरी, सीमेंट चोरी समेत अन्य घटनाएं शामिल है । हालांकि यह छोटी छोटी घटनाओं की रिपोर्ट थाने में नहीं की जाती है लेकिन इस प्रकार से अपराधिक घटना धीरे धीरे एक बड़े अपराध को जन्म देता है । जिस पर रोक लगाना अति आवश्यक है | टून्डरी से सारंगढ़ के मुख्य मार्ग हाइवे किनारे संचालित होटलों ओर ढाबों में शराबखोरी के मामलों को आबकारी विभाग अनदेखा करने से यहां अपराधिक वारदातों में काफी इजाफा हो रहा हे। होटल ओर ढाबा संचालकों द्वारा लोगों को बैठाकर शराब तो पिलाई ही जा रही है, कई जगह खुलेआम अवैध शराब बेची भी जा रही है। रात्रिकालिन बस ओर टक ड्राइवरों को हाइवे के किनारे सहजता के साथ शराब उपलब्ध हो जाने से यहां जगह
जगह शराबियों द्वारा मारपीट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। आबकारी विभाग ओर पुलिस कर्मियों को अवेध शराब बिक्री के संबंध में विस्तृत जानकारी होने के बाद भी इन स्थानों पर चेकिंग नहीं की जा रही है। आबकारी विभाग ओर पुलिस विभाग की उदासिनता के चलते ही शहर के आस पास अवैध शराब के जगह जगह अड्डे चलने लगे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कब तक अवैध का संचालन करने वाले ढाबा संचालकों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करती हे।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
