रायगढ़ शहर से सटे कोरियादादर प्राथमिक शाला में पढ़ाई के साथ साथ ऑर्गेनिक खेती भी की जाती है। यहां के शिक्षक न सिर्फ बच्चों को पढ़ाते लिखाते हैं, बल्कि स्कूल परिसर में ही सब्जियां उगाकर मिड डे मील में छात्र छात्राओं को ताजा और बिना खाद के शुद्ध सब्जियां उपलब्ध करा रहे हैं। इससे बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां खाने में मिल रही हैं।


कोरियादादार शासकीय प्राथमिक शाला दूसरे विद्यालयों के लिए भी मिसाल बनकर उभरा है। प्रधान पाठक सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब 12 सालों से स्कूल परिसर में सब्जियों की ऑर्गेनिक खेती की जा रही है। शुरुआत में जब उन्होंने देखा कि मध्याह्न भोजन में बच्चों को बाजार से खरीदी हुई बासी और केमिकल युक्त सब्जियां देनी पड़ रही हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, तब स्कूल के टीचर्स और स्टाफ ने यहीं ऑर्गेनिक खेती करने का सोचा।
इसके बाद पढ़ाई के बाद मिले समय में यहां सब्जियां उगाई जाने लगीं। मध्याह्न भोजन में खुद से उगाई हुई ताजी ताजी सब्जियां ही बनाई जाती हैं। इससे बच्चों को सेहतमंद रहने में भी मदद मिल रही है, साथ ही ताजी सब्जियों का स्वाद भी बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त सब्जियों के मुकाबले बहुत ही अच्छा है। स्कूल परिसर में उगाई सब्जियां जब बनाई जाती हैं, तो उसकी खुशबू और स्वाद के कारण बच्चे तुरंत खाना खत्म कर लेते हैं और भरपेट भोजन करते हैं।
रायगढ़ शहर से 3 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम कोरियादादर स्थित है। यहां के प्राथमिक शाला में पहली से लेकर पांचवीं तक के 100 बच्चे पढ़ते हैं। इस स्कूल में 2 महिला टीचर और एक प्रधान पाठक हैं। प्रधान पाठक सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 सालों से स्कूल की शिक्षिकाओं, स्थानीय ग्रामीण और कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से स्कूल परिसर में हरी सब्जियों की खेती की जा रही है।
हरी सब्जियों की होती है खेती
प्रधान पाठक ने बताया कि स्कूल परिसर में हर तरह की सब्जी जैसे बैंगन, मखाना, टमाटर, बरबट्टी, सेमी, पत्ता गोभी, फूल गोभी के अलावा सीजन के हिसाब से सब्जियां उगाई जाती हैं। अभी वर्तमान में यहां मखाना, लौकी, सेमी, टमाटर, बैंगन, पत्ता गोभी और गाजर लगाया गया है।

- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

