पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ द्वारा जिले के थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश पर अमल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी भटगांव* के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर ग्राम जुनवानी के खेत मे कुछ जुआड़ियान रुपए पैसे की दाव लगाकर ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर *आरोपीगण (1) ओम प्रकाश टंडन पिता रामलाल टंडन उम्र 32 साल (2) रोहित चंद्रा पिता जीवन लाल उम्र 45 साल साकीनान धनगांव थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से नगदी रकम 8000/रुपए व ताश पत्ती को मौके पर जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
