रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ जान से खत्म कर देने की धमकी देकर सूने मकान में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 323, 376,506, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला 7 अगस्त का है जब पीड़िता की मां व उसकी बड़ी बहन सुबह से खेत गए हुए थे। जब वे दोपहर 1:30 बजे घर लौटे तो घर पर किशोरी नहीं मिली। उन्होंने जब किशोरी का पता करना शुरू किया तो गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि आपकी लड़की को राजू गवेल के साथ देखा हूं।
व्यक्ति के बताए अनुसार पीड़िता की मां व उसकी बड़ी बहन तलाश करते हुए गांव से दूर एक गांव के किनारे सुनसान मकान के पास पहुंचे। मकान का ताला बाहर से बंद था। तब पीड़िता की बड़ी बहन खिड़की से कूदकर मकान के अंदर गई जहां उसे राजू गवेल मिला। उसकी बहन के बारे में पूछने पर राजू ने बताया कि वह उसे नहीं जानता वह उसके पास नहीं है,परंतु उसी कमरे के अंदर ही किशोरी मिल गई।

घर में परिवार के द्वारा किशोरी से पूछताछ किए जाने पर उसने बताई की राजू ने जबरदस्ती उसे खींचते हुए अपने साथ सुने मकान के पास ले गया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए यौन शोषण किया।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
