रायगढ़। इन दिनों सारंगढ़ क्षेत्र चोर प्रवृत्ति के लोगों को काफी रास आ रहा है। कहा जाए तो सारंगढ़ क्षेत्र चोरों का गढ़ बनता जा रहा है जहां आए दिन व्यापारी से लेकर आम जनता व किसान चोरी के शिकार बन रहे हैं। चोरों ने एक बार फिर थाना क्षेत्र के ग्राम सालहे निवासी एक किसान का नगदी व ज्वेलरी ले भागे हैं।

पूरी घटना 8- 9 अगस्त की दरमियानी रात की है जब किसान का परिवार खाना खाकर सो रहा था, तभी रात के अंधेरे में अज्ञात चोर ने घर के अंदर घुस कर नगदी रकम व ज्वेलरी समान कुल कीमती करीबन ₹80000 को चोरी कर फरार हो गया।
शिकायतकर्ता वासुदेव साहू ने चोरी की शिकायत सारंगढ़ थाने में की है जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की पतासाजी में जुटी हुई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
