पूरे प्रदेश में भूपेश बघेल की सह पर, राजनीतिक स्वार्थ के लिए धर्मांतरण चलाया जा रहा है “—-ओ पी चौधरी….. धर्मांतरण के विरोध में भाजयुमो उतरी सड़कों पर..
रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज धर्मांतरण के विरोध में शहर के गडुमरिया चौक से पदयात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न चौक चौराहो से होकर गुजरी। जिसमें धर्मांतरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा का समापन कलेक्ट्रेट में हुआ जहां भाजयुमो द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजयुमो द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं रायगढ़ जिले में चल रहे धर्मांतरण के विरोध में एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत गढ़उमरिया चौक से दोपहर 1:30 बजे की गई जो कांशीराम चौक, कबीर चौक,ओवर ब्रिज,सुभाष चौक, गौरी शंकर मंदिर चौक, गोपी टॉकीज रोड,केलो ब्रिज निचे, होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ओ पी चौधरी ने कहा-
भाजपा नेता ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की सह पर पूरे प्रदेश में धर्मांतरण कराया जा रहा है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस की सरकार इस तरह की गैर जिम्मेदाराना कार्य कर रही है। भय के आधार पर और लोभ के सहारे राजनीतिक षड्यंत्र कर देश के समाज को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती थी,करती है और करती रहेगी।
उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी ,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री,एवं रायगढ़ जिला प्रभारी विजय शर्मा , भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला सह प्रभारी विकास महतो, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री एवं भाजयूमो प्रदेश सह प्रभारी ओ पी चौधरी, भाजयूमो राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत,भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ,भाजयूमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,युवा मोर्चा प्रभारी अजय जवाहर नायक उपस्थित रहे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
