भोपाल। बैंक ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपको बैंक संबंधी कोई जरूरी काम है तो वह 27 जनवरी तक फटाफट निपटा लें। महीने के आखिरी 4 दिन 28 से 31 जनवरी तक बैंक बंद रहेंगे।

इन 4 दिनों में 2 दिन बैंकों में हड़ताल रहेगी और 2 दिन की छुट्टी रहेगी।
दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर के 10 लाख से ज्यादा बैंककर्मी भारतीय बैंक संघ से मांगों के जल्द निपटारे को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। बैंककर्मी सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग सिस्टम लागू करने, सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की पेंशन अपडेशन, सभी संवर्गों में समुचित भर्ती, नई पेंशन योजना रद्द करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने व वेतन पुनरीक्षण के मांग पत्र पर शीघ्र वार्ता शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
