चिरंजीवी और रवि तेजा ( Chiranjeevi, Ravi Teja) स्टारर वाल्टेयर वीरैया ( Waltair Veerayya ) का ट्रेलर अब आउट हो गया है।

ये फिल्म 13 जनवरी को संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी। वहीं आज यानि 7 जनवरी को इसका धांसू ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है ।
वॉल्टेयर वीरैय्या का ट्रेलर आउट
वाल्टेयर वीरय्या का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है। इसका जब टीजर रिलीज़ हुआ था, तभी ये श्योर हो गया ये दर्शकों को जरुर पसंद आएगी । वहीं इसका ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म एक पूरी तरह से जबरदस्त एंटरटेनर होगी । मेगास्टार चिरंजीवी के फैंस जाहिर तौर पर एक बड़ी ट्रीट के लिए तैयार हैं। इसके ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और ड्रामा देखने मिला है । वहीं रवि तेजा की एंट्री ट्रेलर का एक्साइटमेंट और मजा दोगुना हो जाता है।
रोहित पाठक ने बताई अपनी भूमिका
एक्शन ड्रामा वाल्टेयर वीरय्या में नेगेटिव किरदार अदा करने वाले रोहित पाठक ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मूवी में वे एक समुद्री डाकू की भूमिका निभा रहे हैं । रोहित ने बताया कि “यह एक नेगेटिव किरदार है। मैं एक बांग्लादेशी का किरदार निभा रहा हूं जो समुद्र के ऊपर विचरता है। आप उसे समुद्री डाकू कह सकते हैं। वह समुद्र की हर चाल को बहुत अच्छे से समझते हैं। जब तूफान आता है तो वे इससे निपटना भी जानते हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
वाल्टर वीरैय्या का डायरेक्शन बॉबी कोल्ली ने किया है। श्रुति हासन चिरंजीवी के साथ लीड एक्ट्रेस के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी मेकर्स के नवीन येरनेनी और वाई रविशंकर द्वारा किया गया है, जबकि जीके मोहन को- प्रोड्यूसर हैं। स्टोरी और डायलॉग बॉबी ने लिखे हैं। कोना वेंकट और के चक्रवर्ती रेड्डी ने फिल्म की पटकथा लिखी है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
