छविदास वैष्णव
खरसिया। शहीद स्मारक चौक खरसिया में ब्लॉक नगर कांग्रेस के साथ किसान कांग्रेस ने आज मोदी सरकार के विरोध में घंटों देर तक धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की और रासायनिक खाद तथा उर्वरक की छत्तीसगढ़ को कम आपूर्ति देने पर जिला कलेक्टर भीम सिंह को ज्ञापन सौंपा।



गौरतलब हो कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार द्वारा की गई मांग के अनुरूप आधे से भी कम आपूर्ति के रासायनिक खाद उर्वरक आदि की उपलब्धता करा रही है जिससे किसानों को रासायनिक खाद उर्वरक की कमी का सामना करना पड़ रहा है जिसे लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर खरसिया नगर कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस ने शहिद स्मारक चौक में किसान भाइयों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ उक्त मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और घंटो देर तक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से शुखदेव डनसेना ने उद्बोधन करते हुए मोदी सरकार की वादाखिलाफी और किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया। अभय महंत ने मोदी सरकार को बहरूपिया और किसान विरोधी कहते हुए कहा की किसानों की फसल की मूल्य वृद्धि हो या फिर रसायनिक खाद की उपलब्धता छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार को मांग के अनुरूप आधे से भी कम आपूर्ति मोदी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे आज किसानों के लिए रासायनिक खाद उर्वरक इत्यादि की कमी बनी हुई है और किसान कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं अपनी गलतियों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता रासायनिक खाद और उर्वरक की कमी का बहाना बनाकर जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि यह खाद और उर्वरक का आवंटन केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाता है अगर पर्याप्त आवंटन दिया जाता तो यह समस्या पैदा नहीं होती किसानों की हितैषी बनने की भाजपा कोशिश ना करें ।सभी वक्ताओं ने केंद्र के मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के इस नौटंकी को अपने उद्बोधन में जमकर लताड़ लगाई।
कार्यक्रम में अभय महंत,सुखदेव डनसेना, मनोज गभेल,नित्यानंद पटेल, रामदयाल राठिया,सुनील शर्मा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता औऱ किसान मौजूद थे।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
