रायगढ़। जेएमएफसी न्यायालय खरसिया में पदस्थ सहायक ग्रेड -2 (प्रस्तुतकार) द्वारा पुलिस चौकी खरसिया में एक्सीडेंट मामले के आरोपी मनोज अग्रवाल पिता श्री श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 40 वर्ष, निवासी सरला बिरला चक्रधरनगर रायगढ़ के विरूद्ध न्यायिक अभिरक्षा से भाग जाने की सूचना एवं कार्यवाही किये जाने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिस पर चौकी खरसिया में आरोपी मनोज अग्रवाल के विरूद्ध धारा 224 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

रिपोर्टकर्ता द्वारा प्रस्तुत आवेदन अनुसार न्यायालीन प्रकरण कमांक 114/ 2015 अंतर्गत धारा 279, 337, 338 भादवि शासन विरुद्ध मनोज कुमार अग्रवाल वगैरह में आरोपी मनोज अग्रवाल के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। दिनांक 26.12.2022 को आरोपी न्यायालय मे आत्म समर्पण करने हेतु उपस्थित हुआ था जो न्यायिक कार्यवाही के दौरान आरोपी न्यायिक अभिरक्षा से भाग गया । आवेदन पर धारा सदर के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
