रायपुर, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कर्ज माफी और धान खरीदी पर चर्चा करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को देंगे। कोरोना के बाद भी हमने आपके लिए हितकारी योजनाओं को जारी रखा। बहुत कठिन स्थिति थी फिर भी हमने किश्त देना जारी रखा।
राजीव गांधी जी के शहादत के दिन पहला किश्त दिया, तीजा के समय, फिर धान लुवाई के समय और उन्हारी के समय चौथी किश्त मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमेतरा में यह समय बहुत खूबसूरत होता है,पपीता, गन्ना, केला की फसल होती है। मैंने नवागढ़ में देखा कि कहीं भी पैरा नहीं जलाया गया।मैंने आपसे अपील की और आपने सम्पूर्णतः इसे माना, इसके लिए आपको बधाई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं। खेती में निवेश कर रहे हैं। बाइक ले रहे हैं। ये खुशहाली का सिलसिला जारी रहेगा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
