मध्य प्रदेश के पूर्व रिटायर आइएएस आई सी पी केसरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मीडिया सलाहकार बनाया गया है. राज्य शासन द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्यमंत्री के वर्तमान कार्यकाल तक कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से यह नियुक्ति की जाती है. श्री केसरी का मुख्यालय नई दिल्ली होगा. उनकी नियुक्ति से संबंधित सेवा शर्तों पृथक से जारी की जाएंगी. केसरी की इस नियुक्ति ने सभी अफसरों को और मीडिया जगत को चौंकाकर रख दिया है. अब तक मीडिया सलाहकार का पद किसी वरिष्ठ संपादक या मीडियाकर्मी को दिया जाता था. लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार नया प्रयोग किया है. इसके पहले जनसंपर्क विभाग में आईपीएस अफसर को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया था और अब एक रिटायर आइएएस को मीडिया सलाहकार बनाया गया है. इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
