रायगढ़। चाय के शौकीन जिलेवासियों को जल्द ही रायगढिया चाय मिल सकती है। इसकी तैयारी जिला प्रशासन स्तर पर शुरू हो चुकी है। इसके लिए शुरुआत में धरमजयगढ़ पांच एकड़ में नर्सरी तैयार की जाएगी। इसे बढ़ा कर 25 एकड़ तक किया जाना है।

पड़ोसी जिले जशपुर में चाय बगान लगातार बढ़ रहा है। चाय बगान के लिए जिस प्रकार से मौसम और जमीन चाहिए और वह वहां पर है। अब रायगढ़ जिले में भी चाय बगान बनाया जाना है। इसके लिए धरमजयगढ़ के चाप कछार को चिहिंत किया गया है। बताया जा रहा है कि चाय बगान के लिए ठंडा वातावरण के साथ ढलान युक्त जमीन चाहिए। इस तरह का वातावरण उक्त गांव हैं। यह गांव सरगुजा बार्डर से लगा है। ऐसे में इस क्षेत्र को चाय बगान के लिए चिन्हांकित किया गया है। प्रारंभिक रूप से पांच एकड़ में नर्सरी तैयार करने की स्वीकृति भी दे दी गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
