सारंगढ़। नगर में भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बातें सुनी ,तदुपरांत भाजपा मंडल. उपाध्यक्ष निखिल केशरवानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अरविंद हरिप्रिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी के साथ ही साथ अन्य भाजपा नेता पदाधिकारी उपस्थित रहे । अमित अग्रवाल द्वारा कहा गया कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत में तीन बार प्रधानमंत्री बने 16 मई से 1 जून 1996 तक तथापि 1998 में और 19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे । कवि , पत्रकार व एक प्रखर वक्ता
थे । भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे । विदित हो अरविंद हरिप्रिया ने कहा कि अटल जी को जयंती पर उन्हें शत शत नमन । भारत के लिए उनका योगदान अमिट है । उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को आज भी प्रेरित करती है । निखिल केसरवानी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जन्म एक मध्यम परिवार में 25 दिसंबर 1924 में मध्य प्रदेश जिले के ग्वालियर में हुआ था , 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हुआ । देश उनके योगदानों को ताजिंदगी नहीं भूल पाएगी ।

- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




