फर्जी वेबसाइड में जाने से हो सकते है आप कंगाल,बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स….
आजकल बैंक धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोगों को इनसे बचे रहने की जरूरत है. अपराधी अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके लोगों के बैंक अकाउंट को कुछ मिनटों में खाली कर देते हैं.
ऐसा ही एक तरीका जो अपराधी अपनाते हैं, वे स्पूफिंग का है. इसमें वे फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में समझ लेते हैं.
स्पूफिंग क्या होती है?
वेबसाइट स्पूफिंग में अपराधी फ्रॉड करने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाते हैं. फर्जी वेबसाइट को असली दिखाने के लिए, अपराधी असल वेबसाइट के नाम, लोगो, ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल करते हैं. वे यूआरएल की भी नकल करते हैं. इसके साथ नीचे सबसे दायीं तरफ दिए गए पैडलॉक आइकन को भी वे कॉपी कर लेते हैं. इसमें साइबर अपराधी व्यक्ति को ई-मेल भेजते हैं, जिसमें इन फर्जी वेबसाइट्स का लिंक दिया होता है.
इसमें यूजर से अपने बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी को अपडेट या कन्फर्म करने के लिए कहा जाता है. ऐसा अकाउंट से संबंधित संवेदनशील जानकारी को चुराने के लिए किया जाता है. इनमें आपकी इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी, पासवर्ड, पिन, क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ बैंक अकाउंट नंबर, कार्ड वेरिफिकेशन वैल्यू (CVV) नंबर आदि शामिल होते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
सबसे पहली बात कि बैंक कभी भी आपकी निजी जानकारी को हासिल करने के लिए ईमेल नहीं भेजते हैं. अगर आपको अपनी इंटरनेट बैंकिंग सिक्योरिटी डिटेल्स जैसे पिन, पासवर्ड या अकाउंट नंबर को ईमेल में मांगा गया है, तो उसका जवाब कभी भी न दें.
इसके अलावा यूजर को पैडलॉक आइकन का भी ध्यान रखना चाहिए. ब्राउजर की विन्डो में कहीं भी पैडलॉक आइकन होता है. उदाहरण के लिए, माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सपलोरर में ब्राउजर विन्डो के नीचे में दायीं तरफ में लॉक आइकन दिख जाता है. अपने वेब ब्राउजर में क्लिक या डबल , जिससे आपको वेबसाइट की सिक्योरिटी की डिटेल्स दिख जाएंगी.
एक अन्य बात जिसका ध्यान रखना जरूरी है, वह है वेबपेज का URL. वेब पर ब्राउज करते समय, URLs (वेब पेज एड्रेस) http के साथ शुरू होता है. हालांकि, सिक्योर कनेक्शन में, एड्रेस https के साथ शुरू होना चाहिए. आखिर में दिए गए, s को जरूर चेक करें.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
