भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने मुख्यमंत्री के मुंगेली जिले के लालपुर में दिए बयान की निंदा की। हरिप्रिया ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह का अमर्यादित बयान कैसे दे सकता है? अजा वर्ग के आरक्षण कटौती पर मुख्यमंत्री को पूरे प्रदेश में युवाओं का विरोध झेलना पड़ रहा है जिससे व्यथित होकर वे अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। इस तरह किसी समाज के लिए शब्दों का इस्तेमाल पूरी तरह निंदनीय है। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए तथा बयान को वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं और अगर वे समाज से माफी नहीं मांगते हैं तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन होगा तथा पुतला दहन धरना प्रदर्शन की कार्यवाही भी समाज के द्वारा की जाएगी तथा महामहिम राज्यपाल को भी ज्ञापन दिया जाएगा । मुख्यमंत्री जी के बयान से अनुसूचित जाति समाज ,सतनामी समाज व्यथित है तथा उनके बयान की कड़ी निंदा करता है। श्री बघेल एक संवैधानिक पद पर हैं तथा इस तरह के अपशब्द उन्हें शोभा नहीं देते। उन्हें पूरे अजा समाज से माफी मांगते हुए अपना बयान वापस लेना चाहिए।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

