रायगढ़। रविवार की रात जिले के सुदूरवर्ती गांव स्थित एक मस्जिद में सुअर का सर फेंककर पर्चा भी रखा गया जिसमे आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। जिसको लेकर समुदाय विशेष के लोगों में काफी गुस्सा है। साथ ही साथ गांव में तनाव का माहौल निर्मित हो गया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोजिया के एक निर्माणाधीन मस्जिद में बीती रात अज्ञात लोगों के द्वारा मरे हुए सुअर का सर काटकर फेंका गया था। साथ ही साथ सुअर के सर के साथ एक पत्र भी फेंका गया जिस पर समुदाय विशेष को मस्जिद निर्माण तत्काल बंद नही करने से सर तन से जुदा करने की चेतावनी दी गई है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
इस संबंध में हमने जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना से जब बात की तो उनका कह्टना था कि जिस गांव में ये घटना घटी है ये कृत्य किसी शरारती तत्व या किसी सनकी व्यक्ति की हरकत है जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। बातचीत के दौरान अभिषेक मीना ने बताया कि समुदाय विशेष की लिखित शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 295 व धारा 507 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है वहीं पुलिस की समझाईश के बाद दोनों पक्षों में फिलहाल कोई तनाव की स्थित नही है |
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
