सारंगढ़ बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी अभी रफ्तार पकड़ रही है, उसी के साथ बिचौलिए और अवैध धान खपाने की मंशा रखने वाले व्यापारी भी सक्रिय हो रहे हैँ। जो गरीब किसानो की मजबूरियों का फायदा उठाकर ग्रामीणों से सस्ते मे धान खरीद कर उसे मंडी मे किसी और के नाम से बेचकर प्रति क्विंटल 1200 से 1400 कमाने हेतु कोशिस करने मे लगे हैँ।
लेकिन कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने अवैध धान पर सख्ती के आदर्श दिए हैँ जिस पर खाद्य विभाग और राजस्व विभाग भी अलर्ट मोड पर है।


बिना दस्तावेज के 62 बोरी धान जप्त –
राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड जिला– सारंगढ़-बिलाईगढ़ के संयुक्त दल (तहसीलदार सरिया अर्पन कुमार कुर्रे, खाद्य निरीक्षक बरमकेला तरुण कुमार नायक, मंडी सचिव सी.जी. गोस्वामी एवं मंडी उपनिरीक्षक जे.पी.नंदे) द्वारा दिनांक 05/12/2022 को तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम बिलाईगढ़ स मे श्री श्याम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अजय अग्रवाल पिता श्री श्याम अग्रवाल के प्रतिष्ठान से बिना वैध दस्तावेज के संग्रहित 62 बोरी धान (वजन 24.80 क्विंटल) किस्म मोटा को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
