रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशी चराने नहीं जाने पर नाती ने अपने नाना की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वृद्ध की मौत हो गई | घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। मृतक राम चौहान (72) ग्राम नवीन करवाजोर में रहता था। उसका कोई संतान नहीं होने पर उसने करीब 12 13 वर्ष से अपने नाती रत्थू चौहान को अपने यहां रखा था। राम चौहान घर के गाय बैल को चराया करता था। 2 दिसंबर को राम रिस्तेदार के यहां क्रियाक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपनी पली व बेटी के साथ पास के गांव बांसडांड गया था। दूसरे दिन राम चौहान ने अपने भांजा काशीराम चौहान को बताया कि उसके नाती से उसके साथ मारपीट किया है। तब काशीराम ग्राम बांसडांड से करवाजोर अपने मामा को देखने आया तो देखा कि उसके शरीर चेहरा, हाथ, पैर में चोंट के निशान थ। जिन्हें पूछने पर बताया कि घर में बांधे हुए गाय बैल को चराने के लिए नहीं ले गया तो नाती रत्थू चौहान मारपीट किया है। रात होने पर राम चौहान को कोई इलाज कराने नहीं गए। सुबह होते तक उसकी मौत हो गई । कांशीराम चौहान की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रत्थू चौहान के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। आरोपी अपराध दर्ज होने की जानकारी पाकर गांव से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
