जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। एसपी अभिषेक मीणा के निर्देशन पर गुम नाबालिग की खोज में तमिलनाडू रवाना हुई पुसौर पुलिस की टीम, गुम बालिका को कांचीपुरम (तमिलनाडू) से ढूंढकर रायगढ़ लाया गया है । बालिका को टिमरलगा सारंगढ़ का एक युवक इसी साल जनवरी माह में बहला फुसलाकर भगा ले गया था । पुसौर पुलिस आरोपी को पास्को एक्ट में धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के अनुसार दिनांक 04/01/2021 को थाना पुसौर में 17 वर्षीय बालिका के गुम रिपोर्ट दर्ज कराते हुये परिजन बताये कि दिनांक 02/01/2021 के रात्रि से बालिका घर में बिना बताये कहीं चली गई जिसे आसपडोस, रिस्तेदारों में पता किये, पता नहीं चला । पुसौर पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध *अप.क्र. 03/2021 धारा 363 भादवि* दर्ज कर बालिका की पतासाजी की जा रही थी । बालिका के परिजन एवं उसकी सहेलियां ग्राम टिमरलगा के सुनील निषाद पर बालिका को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का संदेह व्यक्त किये । पुसौर पुलिस संदेही सुनील निषाद एवं अपहृत बालिका के मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन के आधार पर उनका पतासाजी किया जा रहा था, दोनों लोकेशन लगातार बदल रहे थे । इसी दरम्यान संदेही युवक के कांचीपुरम (तमिलनाडू) के श्री पेरूमब्दुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ईरीटेक्स प्रिमियर फोम कम्पनी मेवलुरकुप्पम में काम करने की जानकारी मिली जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक विजय पैंकरा द्वारा थाने से प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, डिगम्बर पटेल, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना की टीम बनाकर तमिलनाडू रवाना किया गया । पुलिस टीम को कांचीपुरम (तमिलनाडू) में संदेही युवक सुनील निषाद के कब्जे में बालिका मिली, दोनों को सुरक्षापूर्वक रायगढ़ लाया गया । बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन, मुलाहिजा के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376 (ढ़) भादवि 4,6 पास्को एक्ट जोड़ा गया तथा आरोपी *सुनील निषाद पिता फुलसाय निषाद उम्र 22 साल निवासी टिमरलगा थाना सारंगढ़* को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।
- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

