रायगढ़। पति को मोबाइल फोन से हमेशा किसी को बतियाते देख पत्नी झल्लाती थी,पत्नी को लगता था कि पति का किसी से अफेयर है। ऐसे में दोनों के बीच हमेशा विवाद होते रहता था, गुस्से मे पति 5 लोगों के साथ बीवी को उसके मायके छोड़ आया, जब पत्नी वापिस नही लौटी तो दुखी होकर जहर पीकर जान दे दी।

इस संबंध में थाना प्रभारी गंगाप्रसाद बंजारे ने बताया कि धौराभांठा निवासी लिंगराज बेहरा आत्मज हेमसागर (32 वर्ष) शादीशुदा था और उसका एक मासूम बेटा है। लिंगराज हमेशा मोबाइल फोन से किसी के साथ बातचीत करते हुए इस कदर डूबा रहता था कि बीवी के मना करने के बावजूद वह नहीं सुधरा। महिला जब अपने पति को मोबाइल फोन की बुरी लत से छुड़ा नहीं पाई तो 15 रोज पहले दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। यही नहीं, लिंगराज ने अपनी, पत्नी को शंकालु कहते हुए 5 लोगों के साथ उसके मायके ले गया और छोड़कर वापस आ गया।
कुछ दिन के बाद बीबी – बच्चे की याद सताने पर लिंगराज ने फोनकर बीवी को मायके छोड़कर आने के लिए कहा, पर विवाहिता ने यह कह दिया कि जिस तरह 5 लोगों को लेकर उसे पीहर में छोड़ा गया है, उसी प्रकार 5 लोगों के साथ उसे ससम्मान ससुराल ले जाए और मोबाइल फोन की लत छोड़े, तभी वह आएगी वरना मायके में ही रहेगी। बीवी के मुंह से ऐसा जवाब सुनकर लिंगराज का दिल ऐसा टूटा कि जीवन से मोहभंग होते ही विगत 18 नवंबर को वह कीटनाशक दवा पी गया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल भी लेकर गए, मगर सघन उपचार के बाद भी वह बच नहीं सका और उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल, अस्पताल की तहरीर पर, तमनार पुलिस मर्ग कायम करते हुए छानबीन कर रही है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
