रायगढ़ । पुलिस विभाग कानून व्यवस्था, आपदा व राहत कार्यों के निर्वहन के साथ आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के सहयोग के लिए आगे रहती है, इसी कड़ी में एक और वाक्या आज कोतवाली में देखने मिला । आज सुबह पूछापारा में रहने वाला बुजुर्ग व्यक्ति बिरजू राम (82 वर्ष) उसके नाती की पढाई को लेकर अपनी चिंता थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे से साझा किया । बिरजू राम बतायी कि उसका नाती स्थानीय प्रायवेट स्कूल में पढाई कर रहा है, परिवार की माली हालत कुछ ठीक नहीं होने से उसका बेटा नाती की फीस कई महीनों से नहीं दे पाया है, उसे डर है कि उसका नाती परीक्षा से वंचित ना हो जाये । थाना प्रभारी ने स्कूल की बकाया फीस के संबंध में बिरजू से जानकारी लिये जो काफी बड़ी रकम बताये । थाना प्रभारी द्वारा बिरजू को फीस में मदद के लिए आश्वस्त किये और जन सहयोग से बिरजू के नाती के पढाई और फीस का व्यवस्था कर तत्काल फीस जमा किये । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेकर जन सहयोग से छात्र की स्कूल फीस पावती को बिरजू के सुपुर्द किये । बिरजू अपने परिवार की ओर से आर्थिक सहयोग के लिये टीआई शनिप रात्रे को साधुवाद दिये । आमलोग भी कोतवाली पुलिस के इस प्रशंसनीय कार्य की सराहना कर रहे हैं ।

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




