भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मंगलवार को ही युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली हैं। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले।
उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे।
रेप का आरोप लगाया, जेल भी गया था अफरोज-
घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि तापशी ने पहले ही अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया था। उस दौरान अफरोज 50 दिन तक जेल में रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
इस मामले में ये भी जानकारी सामने आई है कि पहले भी अफरोज खान लड़की के साथ इस होटल में रुच चुका था। मगर उसने अब ऐसा कदम क्यों उठाया। इसके बारे में पता नहीं चल सका है।
- किसके सिर सजेगा महानगर का ताज?कौन बनेगा रायपुर वैष्णव जिलाध्यक्ष..4 अक्टूबर को तय होगी नई कार्यकारिणी की दिशा… - October 1, 2026
- राशन वितरण की बढ़ी मियाद, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर का खाद्यान्न…. - September 30, 2026
- सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में प्रमोद यादव का दमदार एक्शन, विसर्जन से पहले शहर में पुलिस का कड़ा पहरा… - September 30, 2026
