भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। प्रेमी जोड़ों को समझाइश देने लगे।
प्रेमी जोड़े भी विधायक से बहस पर उतारू हो गए। कहा कि ओयो भी बंद करा दिया आपने, अब जाएं तो जाएं कहां। इस पर रिकेश ने गार्डन में प्रेम प्रलाप करने से मना किया। विधायक को गार्डन के आसपास रहने वालों ने ही यह शिकायत की थी कि यहां पर इतनी अश्लील हरकतें की जाती है जिससे उनका घरों में रहना मुश्किल हो गया है।भाजपा विधायक रिकेश सेन को शिकायत मिली थी कि नेहरू नगर का गार्डन प्रेमी जोड़ों का अड्डा बन चुका है। यहां प्रेमी जोड़े अश्लील हरकत करते देखे जा सकते हैं। यह बात विधायक को नागवार गुजरी। रविवार दोपहर वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। वहां आधा दर्जन प्रेमी जोड़े भरी दोपहरी में मौजूद थे। विधायक का काफिला देख वे थोड़ा सकपकाए, पर भागे नहीं। विधायक गाड़ी से उतरकर एक-एक के पास पहुंचे। इस दौरान उनके साथियों ने मोबाइल चालू रखा था। वीडियो बनता देख कई प्रेमी जोड़े सकपका गए।
भड़क गए विधायक
विधायक रिकेश सेन प्रत्येक प्रेमी जोड़े के पास पहुंचे। पूछा कि गार्डन में क्या कर रहे हो, इस पर प्रेमी जोड़े भी विधायक से कहने लगे कि वे क्या करें आप ने ओयो बंद करा दिया है, अब हम कहां जाएं। ओयो था तो वहां मिल लिया करते थे। इस बात पर विधायक रिकेश सेन भड़क गए कहा कि गलत काम के लिए वैशाली नगर में कोई जगह नहीं है।
बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नेहरू नगर गार्डन को अय्याशी का अड्डा बना दिया गया। इसलिए वह स्वयं आज यहां पहुंचे। वास्तव में प्रेमी जोड़े यहां मौजूद थे। उन्हें समझाइश देकर घर भेजा गया है। अब पुलिस प्रशासन यहां नजर रखेगी। -रिकेश सेन, विधायक वैशाली नगर
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
