सारंगढ़: बरमकेला ब्लॉक के पत्रकारों ने अंचलवासियों को विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने हेतु संगठन बनाने के उद्देश्य से रेस्ट हाउस प्रांगण बरमकेला में एक बैठक रखा जिसमें सर्वसम्मति से संगठन बनाया गया एवं पदाधिकारी नियुक्त किया गया, संगठन में 12 सदस्य शामिल हैं सभी सदस्यों ने अपने विचारों को रखते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ में जुड़ने हेतु इच्छा जाहिर की जिस पर श्रमजीवी पत्रकार संघ सारंगढ़ के वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में अश्विनी साहू को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज दीपक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर चौहान, सचिव सुवर्ना भोय, सह सचिव शोभादास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष कबीरदास मानिकपुरी, कार्यालय प्रमुख गजानंद निषाद एवं संरक्षक ताराचंद पटेल,प्रदीप पटेल लोकेश प्रधान तथा सदस्य हरीश निराला,आकाश नायक,हेमेंद्र पटेल,टीकाराम सहिस को बनाया गया है। जिसे वरिष्ठ पत्रकारों ने स्वीकार करते हुए इनके नामों पर अपनी मुहर लगाया तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ के नियमों को सभी के सामने प्रचार- प्रसार किया, जिससे बरमकेला ब्लॉक के सभी पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस नवीन कार्यकारिणी गठन के दौरान जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल महासचिव, ओंकार बानी कोषाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थिति थे।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
