रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने दिशा मैदान को गई महिला से जंगल में छेड़खानी करने वाले तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों ने महिला को डरायाधमकाया और उसकी फोटो लेकर ब्लैकमेलिंग किये, लोक लाज से महिला चुप थी किन्तु गत दिनों ‘फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कल महिला थाने आकर आरोपियों के विरूद्ध लिखित शिकायत किया गया जिस पर पूंजापथरा पुलिस त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को छेड़खानी एवं यौन उत्पीड़न की धाराओं पर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना 02 मई 2022 की है, शाम को जंगल तरफ दिशा मैदान के लिये अकली गई थी, वहां अर्जुन सिंह चैहान, श्रवण धनवार और ईश्वर दास महंत आ गये जो अकेली देखकर उल्टी-सीधी बातें कर डरा धमकाकर मोबाइल पर पर फोटो ले लिये। अर्जुन सिंह चौहान घर जाकर मोबाइल में कॉल करने के लिये बोला और धमकी दिया कि उससे बात नहीं करने पर गलत तरीके से फोटो को वायरल कर देगा। लोक लाज से अर्जुन सिंह चैहान से मोबाइल पर बात की और उसे फोटो डिलीट करने की मिन्नते की किन्तु 5-6 दिन पहले अर्जुन सिंह चैहान फोटो को वायरल कर दिया। तब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये, पूंजीपथरा पुलिस तीनों आरोपियों को अर्जुन सिंह चैहान उम्र 35 साल, श्रवण कुमार धनवार 28 साल, और ईश्वर दास महंत 32 साल को आज गिरफ्तार कर आरोपी अर्जुन से माबाइल की जप्ती कर तीनो को रिमांड पर भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारियां के मार्गदर्शन पर पृंजीपथरा पुलिस कौ त्वरित कार्यवाही में थाना पूंजीपथरा के एएसआई विजय कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक गौतम ठाक्र, अमित तिर्की, राधेश्याम कमल और आरक्षक विद्याधर सिदार की प्रमुख भूमिका रही है।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
