छत्तीागढ़ मे मे पुलिस के कख कोशिशों के बावजूद महिलाओं ओर अपराध कम नही हो पा रहे हैँ। कभी मारपीट, कभी रेप, तो कभी हत्या की खबरें मीडिया की सुर्खियाँ बन रही है। जो छत्तीसगढ़ माटी की खुशबू कम करने का काम कर रही हैँ। ताजतरीन घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम खोखली में राजेश पोहा दाल मिल के पीछे झाडियों में एक महिला की लाश मिली है. महिला 25 अक्टूबर से शौच जाने के लिए निकली थी. उसके बाद आज महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है.

मृतिका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं. महिला उसी मिल में काम भी करती थी, जो अनेक प्रकार के संदेहों को जन्म दे रहा है. भाटापारा ग्रामीण पुलिस के साथ डाग स्कवाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टि हत्या का मामला है. और गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है. घटना का कारण अज्ञात है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा. आगे की कार्रवाई जारी है.
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
