सारंगढ़। शाम होने के बाद दीपावली पर फटाखो की आवाज शुरू तो हो रही हे किन्तु उसके साथ शुरू हो जा रही है बाईकर्स गेंग की मस्ती। लगभग 10 से अधिक युवाओ की टोली बाईक
मे मस्ती करते हुए एक दूसरे टोली पर फटाखे जलाकर फेक रहे है जिससे कभी भी अनहोनी हो सकती है। वही पैदल घूमकर रंगोली देखने और शहर की सजावट देखने को निकलने वाले परिजन भी बाईकर्स गेंग के धूम स्टाईल मे मस्ती से परेशान नजर आ रहे है। शहर मे पुलिस की व्यवस्था मे थोड़ी कसावट की आवश्यकता महसूस हो रही है तथा पुलिस की पेट्रोलिंग वाहनो की सिर्फ गश्त नही बल्कि ऐसे तत्वों पर कार्यवाही की भी आवश्यकता शहरवासी महसूस कर रहे हैँ।

थाना प्रभारी से टिकी उम्मीदें –
कोतवाली के हेड श्री विजय चौधरी को ऐसे मस्तीखोरों को सबक सिखाने की दरकार है जिससे आम जनता मे भय का माहौल ना बन पाये और पब्लिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। कुछ माह पहले तत्कालीन थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने ऐसे मस्तीजादों को बेहतरीन सबक सिखाया था, तब से ऐसी हरकतें बंद सी हो गयी थीं ।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




