बलौदा बाजार । पलारी विकासखंड के ग्राम लच्छनपुर हाईस्कूल मे पदस्थ प्राचार्य द्वारा छात्राओं से अश्लील बाते करने और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का अपमान करने का मामला सामने आया है. छात्र छात्राओं द्वारा पालको को प्राचार्य की करतुत बताये जाने के बाद पालको मे प्राचार्य के विरुद्ध आक्रोश देखा जा रहा है । वही पालकगण अब कलेक्टर से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करनेवाले है.
छात्र छात्राओं से मिली जानकारी के अनुसार प्राचार्य उनसे अश्लील बाते करते है , पढाई कराते समय जिन शब्दों का इस्तेमाल नही करना चाहिए उनका इस्तेमाल करते हैं जिससे छात्र छात्राओं के साथ साथ पालको मे भी प्राचार्य के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है ।शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनहरण साहू और अन्य ग्रामवासी तथा पालकगण कलेक्टर से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग करनेवाले हैं ।विद्यालय के छात्र छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य की इस तरह की हरकत काफी लंबे समय से चल रही है। वे एक स्वर से प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहे हैं ।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
