नारायणपुर. शनिवार को नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए IPS सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) और IAS पुष्कर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स नारायणपुर) के निर्देशानुसार DRG कमांडर्स उप निरीक्षक रितेश कंवर और सउनि सीताराम सागर के साथ नारायणपुर DRG की 2 टीम नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बंडापाल, किसकोड़ो, देवगांव, हुचारी की ओर नक्सल गश्त सर्चिंग में रवाना हुई थी. गश्त सर्चिंग के दौरान दोपहर करीबन 3:30 से 04:00 बजे के बीच देवगांव हुचाड़ी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हो गई. जिसमें पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल-पहाड़ी का फायदा उठाकर भाग गए.
यह मुठभेड़ DRG नारायणपुर और किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ हुई. फायरिंग खत्म होने के बाद पुलिस पार्टी ने घटना स्थल की सर्चिंग की, सर्चिंग के दौरान जगह-जगह खून के धब्बे और थक्के दिखाई दिए, जिससे कई नक्सलियों के गंभीर रूप से घायल होने की संभावना है.

इसके साथ ही सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से देशी बीजीएल – 10 नग, 12 बोर राउण्ड – 12 नग, कोडेक्स वायर, एयर गन राउण्ड, 1 मल्टीमीटर, 1 सोल्डिंग आयरन, 4 पोच, 1 पिट्ठू बैग, 1 रेडियो सेट, 2 केल्कुलेटर, 8 बैटरी, 1 वायर कटर, 1 पेचकस, 1 नक्सली वर्दी, 1 बेल्ट, नक्सली साहित्य और खाना बनाने का बर्तन, टार्च, गंजी, बाल्टी, डेचकी, जेरीकेन, चम्मच, दवाईयां और दैनिक उपयोग के समान बरामद हुआ है. नक्सल मुठभेड़ में पुलिस बल के जवानों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है. इलाके में लगातार नजर रखी जा रही है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




