सारंगढ़: “एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चे को अवश्य पद़ाओ”… बाबा जुरु घासीदास के उपदेशों को करें आत्मसात तब समाज बढ़ेगा आगे – गनपत जागड़े
सारंगढ़/ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम प्रधानपुर में 3 दिवसीय भव्य बाबा गुरु घासीदास सत्संग समारोह का आयोजन किया गया , जहां भजन ,आरती,पंथी नृत्य मंगल भजन सत्यनाम प्रवचन ज्ञान अमृत प्रवचन आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति संतों एवं मंडलियों द्वारा दी गई । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े शामिल हुए , उन्होंने परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जैत खाम में मत्था टेक आशीर्वाद लिए व समस्त ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना किये। कार्यक्रम को जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि – आपके गांव में प्रतिवर्ष गुरु घासीदास जी की सत्संग समारोह आयोजित की जाती है जो सराहनीय है ।
हम सबको परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास के उपदेशों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, तब जाकर हमारा समाज आगे बढ़ेगा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग में चलकर हमें मंजिल मिलेगी। हमारा समाज नशा पान में ग्रस्त है और बहुत पिछड़ा हुआ है । हमें हमारे बच्चों के भविष्य के लिए हम सबको बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर द्वारा कहे गए उपदेशों को भी मानना
पड़ेगा , उन्होंने कहा था एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चे को अवश्य पद़ाओ। उसी प्रकार हमें भी समाज को आगे बढ़ाने और बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए त्याग करना पड़ेगा। आप सबको परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास सत्संग समारोह कौ बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप सब के आशीर्वाद से आज सारंगढ़ में विधायक उत्तरी जांगड़े है और उन्होंने जिले की सौगात दी है । आप सब का आशीर्वाद हमेशा विधायक उत्तरी जांगड़े ऊपर बनी रहे , यही कामना करता हूं । विदित हो इस मौके पर सुन संगवारी नो हे लबारी टीआर कर्बान के कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति हुई। जिसका
सभी ने आनंद लिए , साथ में समिति अध्यक्ष भागीरथी निराला,पूर्व सरपंच रामलाल निराला, श्रीमती सूबासी जीतराम टोप्पो सरपंच मुड॒पार बड़े शिव टंडन सरपंच प्रतिनिधि चांटीपाली, पूर्व सरपंच लेधरा छोटे छतराम निराला, राम लाल जाटबर, सचिन निराला, मनोज, तीरथ निराला, डॉक्टर तीरथ दास, किशन लाल ताराचंद करें बलीराम करें, अमित करें, लक्ष्मीदास, चेत राम निराला डॉक्टर सोहन जोल्हे, कैलाश निराला, राम पाल करें, राजू प्रसाद निराला, बाबूलाल खूटे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि , साथीगण, गणमान्य नागरिक व ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
