सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर , मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन एवम डा मीना पटेल नोडल अधिकारी अंधत्व एवम डा आर एल सिदार खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड सारंगढ़ में दिनांक 15 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया इसका उद्देश्य यहकि आम जन में नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष के अक्टूबर माह के द्वितीय गुरुवार को मनाया जाता है। प्रत्येक नागरिक का कर्तब्य है कि अपने परिजन का नेत्र प्रत्येक छह माह में एक बार नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास जांच जरूर करवाये ताकि नेत्र में किसी प्रकार का दोष हो तो समय रहते उसका उचित उपचार करवाया जा सके। नेत्र को सुरक्षित रखने भोजन में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर को शामिल करना चाहिए, नेत्र को स्वस्थ रखने हरे पत्तेदार भाजी पिले फल प्रूट्स गाजर, दूध, मुनगा, अंडे का सेवन करना चाहिए। नेत्र सहायक अधिकारी गीता कुमार मनहर द्वारा जानकारी दिया गया । साथ ही 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का नेत्र जांच कर नि:शुल्क प्रेसबीओपिक चश्मा वितरण किया गया। यह कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म के प्रभारी अधिकारी ओम प्रकाश कर्रे ग्रामीण चिकित्सा सहायक जितेंद्र पटेल, नरसिंग उपस्थित रहें ।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




