बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा है और इसके चलते वर्षा भी हो रही है। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ है और मौसम में भी ठंडकता आ गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। प्रदेश में अब तक 1266.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना में यह 11 प्रतिशत ज्यादा है।

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस एआरजी सारंगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी,तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
