जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । सारंगढ़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 16/07/2021 को दुष्कर्म के फरार आरोपी *पुरूषोत्तम देवांगन निवासी खैरहा* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पर थाना क्षेत्र की युवती प्रेम संबंध बनाकर शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 12/07/2021 को पीडिता थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिछले पांच साल से पुरूषोत्तम देवांगन के साथ प्रेम संबंध है । पुरूषोत्तम विवाह करूंगा कहकर कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया । युवती बताई कि पुरूषोत्तम अलग-अलग स्थान में किराये का मकान लेकर पत्नी की तरह रखा था, मेरे घरवालों को पता चलने पर घर से निकाल दिये हैं, पिछले एक साल से सारंगढ़ में किराये मकान पर रह रही हूं । किराये मकान में भी पुरूषोत्तम देवांगन आकर संबंध बनाता था, विवाह करने कहने पर शादी करने से इंकार किया और बिना बताये चोरी छिपे अपने सामाज की लड़की से शादी कर लिया । पीडिता के रिपोर्ट पर आरोपी पुरूषोत्तम देवांगन निवासी मुर्रा गली स्टेट बैंक के बगल सारंगढ के विरूद्ध अप.क्र. 399/2021 धारा 376 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । अपराध पंजीबद्ध बाद से आरोपी *पुरुषोत्तम देवांगन पिता बैद्यनाथ देवांगन उम्र 25 साल निवासी मुर्रा गली स्टेट बैंक के पास सारंगढ़ हाल मुकाम खैरहा* फरार था जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
