रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर प्रशिक्षु डीएसपी एवं प्रभारी थाना लैलूंगा सौरभ उईके द्वारा गुम बालिका मामले में अपने व्यवसायिक ज्ञान का बखूबी परिचय दिया गया है, उनके द्वारा बालिका गुम रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर बालिका एवं संदेही का पता लगाया गया और संदेही को आरपीएफ भुसावल के माध्यम से पकड़वाया गया जिसके तत्काल बाद एसपी रायगढ़ के निर्देशन पर पुलिस टीम बालिका एवं संदेही को लेने भुसावल रवाना हुई । भुसावल के बाद जलगांव के बाल समिति पहुंचकर अपहृत बालिका और संदेही को रायगढ़ लाया गया । बालिका का कथन, मुलाहिला आदि की कार्रवाई पश्चात आरोपी द्वारा बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करना पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 20.09.2022 को 17 वर्षीय बालिका के परिजन थाना लैलूंगा पहुंचकर डीएसपी (प्रशिक्षु) सौरभ उईके को उनकी लड़की के दिनांक 19/09/2022 के सुबह उडद उखाडने खेत जाना और वापस नहीं आना बताये । गुम नाबालिग मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए परिजनों के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 276/2022 धारा 363 IPC का अपराध कायम किया गया ।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




