रायपुर में रहने वाला युवक 15 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वहां पर उसने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए। इधर नाबालिग के गायब होने की सूचना पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

साइबर सेल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के कब्जे से किशोरी को छुड़ा लिया। पूछताछ के बाद आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की गई है।
कोनी क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मां ने अपहरण की शिकायत की है। महिला ने बताया कि 13 सितंबर को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गई थी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य अपने काम पर गए थे। घर में उनकी 15 वर्षीय बेटी और उसकी नानी थी। शाम छह बजे महिला घर आई। इस दौरान उनकी बेटी वहां नहीं थी। उसने अपनी मां से बेटी के संबंध में पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि किशोरी दोपहर एक बजे घर से निकली है।
इसके बाद वह नहीं लौटी है। इस पर महिला रिश्तेदारों के घर अपनी बेटी की तलाश कर रही थी। उसका पता नहीं चलने पर दूसरे दिन कोनी थाने में इसकी शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही थी। पूछताछ में पता चला कि किशोरी के रिश्तेदार रायपुर में रहते हैं। बीते दिनों किशोरी रायपुर गई थी। इसी दौरान उसका परिचय रायपुर के कबीर नगर अटल आवास टाटीबंध में रहने वाले सागर बंजारे से हुई थी। किशोरी उस युवक के संपर्क में थी।
दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। इस पर पुलिस ने युवक के संबंध में जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि युवक घटना के दिन बिलासपुर में ही था। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने नाबालिग को अपने साथ रखना बताया। उसके कब्जे से नाबालिग को छुड़ाकर पुलिस ले आई। यहां नाबालिग ने अपने साथ दुष्कर्म की बात बताई। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
- पहले ही दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ का डबल डिजिट कलेक्शन, तोड़ दिया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड… - June 27, 2026
- अकेले लड़ते रहे अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर की घटिया कप्तानी और टीम चयन की वजह से 34 रनों से आयरलैंड से हारी टीम इंडिया… - June 27, 2026
- महतारी वंदन योजना में रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू , मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- छूटी महिलाओं के जुड़ेंगे नाम… - June 27, 2026


