रायगढ़। थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि ग्राम कुलबा निवासी गोविंद चन्द पटेल खेती किसानी करते हुए अपनी 54 वर्षीया पत्नी सीमा, 15 साल के बेटे राजेश तथा 11 बरस के छोटे पुत्र के साथ रहता था। विगत 7 सितंबर की सुबह भी सीमा आम दिनों की तरह सोकर उठी और नहाने के बाद दीया जलाते हुए पूजा कर रही थी। इस दौरान दीये की लौ के सम्पर्क में आते ही अचानक सीमा की साड़ी में आग लग गई। ऐसे में वह चीख चीत्कार मचाने लगी। वहीं, पूजा कक्ष से सीमा की आवाज सुनकर जब गोविंद वहां पहुंचा तो अपनी बीवी को आग की लपटों से घिरे देख किसी तरह उसे बचाया और आनन फानन में वाहन से जिंदल हास्पिटल लेकर पहुंचा। चूकि आग की लपटों से महिला के चेहरे को छोड़ अन्य हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका था, इसलिए डाक्टर्स ने सघन इलाज शुरू किया।
फिर भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्षरत विवाहिता की शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे आखिरकार महिला की मौत हो गयी। गोविंद ने सीमा की मौत की सूचना ससुराल में दी तो ससुर के आने के बाद शनिवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। फिलहाल, जिंदल अस्पताल कर्मचारी मृत्युंजय पांडेय की तहरीर पर कोतरा रोड पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुटी है।

- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




